देहरादून। इंटरनेट पर विज्ञापन देखकर सीमेंट मंगवाने के चक्कर में कारोबारी ने सवा लाख रुपये ठगवा दिए। ठगी शिकायत होने पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजपुर पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता शारिक हुसैन राणा निवासी राजपुर रोड का कहना है कि, बीती 11 नवंबर को उन्होंने गूगल पर एक ऐड देखा। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर एक नामी कंपनी का सीमेंट मंगवाने के लिए दिए संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले ने खुद को सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बताया। विश्वास करते हुए पांच सौ कट्टे सीमेंट का ऑर्डर दे दिया। कहने के मुताबिक दिए गए बैंक अकाउंट में 1.25 लाख रुपये भेजे दिए। तीन दिन में सीमेंट डिलीवरी का वादा किया गया था। लेकिन, सीमेंट नहीं भेजा गया। जानकारी जुटाई तो पता चला कि साइबर ठगी कर ली गई है।