नशीले टेबलेट के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
सहसपुर। थाना पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को 1205 अवैध नशीले टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी रिजवान निवासी चोरखाला को सहसपुर से सभावाला जाने वाले मार्ग पर रपटे के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से नशीले टेबलेट बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल के सामने चाय की दुकान चलाता है। नशीले कैप्सूल/टेबलेट मिर्जापुर एक व्यक्ति से लाता है। जिसको वह शक्ल से जानता है। उसका नाम पता नहीं जानता है। सरकारी अस्पताल के आसपास नौजवान लड़के और मजदूर उससे यह खरीद कर ले जाते हैं। आसपास केमिस्ट की दुकान है। अस्पताल होने के कारण कोई शक नहीं कर पाता।