फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए और पुलिस ने कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसुरक्षा मानकों का आंकलन करने के लिए एसएससी की ओर से जारी किए गए थे निर्देशI
विज्ञापन




जिले के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए बुधवार को एमडीडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान टीम ने राजपुर रोड, सहस्त्रधारा रोड एवं करनपुर क्षेत्र स्थित करीब 27 कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। कोचिंग सेंटर का संरचनात्मक ढांचा, प्रवेश एवं निकासी द्वार, बेसमेंट की स्थिति एवं पार्किंग स्थल आदि का जायजा लिया। इस दौरान कुछ कोचिंग सेंटर पर कमियां मिली, जिन्हें सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सेंटरों में मिली कमियों को लेकर शासन स्तर पर गठित की गई जांच समिति की ओर से भी बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। नियम विरुद्ध संचालित होने वाले कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी ने कोचिंग सेंटर में जांच के लिए फायर विभाग की भी एक टीम गठित की है, जो सभी कोचिंग सेंटर का फायर ऑडिट कर अपनी रिपोर्ट समिति के समक्ष पेश करेगी। उधर, जहां भी छात्र पढ़ रहे हैं उनमें न्यूनतम सुविधाएं होनी चाहिए। इसकी पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें