साहित्यिक सचेतना संस्था की ओर से मंगलवार को रेसकोर्स स्थित पदम सिंह शिक्षक भवन में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, संयुक्त निदेशक दिनेश बडोनी, मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला व डायट प्राचार्य राकेश जुगरान ने संयुक्तरूप से संस्था की पत्रिका ‘स्वास्तिक’ का विमोचन किया।
संस्था के संस्थापक नरेंद्र रावत ने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से नवोदित रचनाकारों को एक मंच प्रदान करने की कोशिश की गई है। संस्था के उद्देश्य भारतीय अद्वैत दर्शन और सनातन सिद्धांतों को प्रतिष्ठित करना है। संस्था निरंतर सनातन के विषयों पर सृजन कर रही है। संस्था की संरक्षक नीरजा मेहता ने भी व्यक्तव्य दिए। गोष्ठी का संचालन पत्रिका की संपादक प्रीति डिमरी ने किया। काव्य गोष्ठी में यशोदा मैठानी, नेहा शर्मा, निशा अतुल्य, विजया सजवाण, हिमानी, नीमा राणा, उर्मिला पपनोई, श्रीकांत डोबरियाल, मंगेश सिंह, नीरू नय्यर, आयुषी रावत, ऋतु, नरेश नयाल, मुकेश हटवाल आदि ने रचना पाठ किया।