ज्वाला मंदिर सेलाकुई में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास दीपक पोखरियाल ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रद्धा व विश्वास के साथ श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया जाए तो मोक्ष की प्राप्ति संभव है।
उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित को गंगा नदी में मचान बनाकर श्रीमद् भागवत का श्रवण ऋषि सुकदेव ने कराया था। जिसके बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सही राह दिखाती है। लोगों का कल्याण करती है। उन्होंने लोगों से सनातनी संस्कृति के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही। भजनों पर लोग जमकर झूमे। आचार्य पंकज गोदियाल, अनीता गुसाईं, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, सुरेंद्र गुसाईं, रुकमणी सजवाण, कमलेश राठौर, सरिता आदि मौजूद रहे।