फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सांवरिया तेरी चाहत ने मुझे पागल बना दिया पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सेलाकुई में भंडारे से हुआ श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव मेले का समापनI
विज्ञापन


श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव मेले के दूसरे दिन किशोरी कनिष्का के भजन सुन श्रद्धालु आनंदित हो उठे। सांवरिया तेरी चाहत ने मुझे पागल बना दिया... गीत पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर थिरकने लगे। शुक्रवार सुबह भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन




सेलाकुई स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जन्मोत्सव मेले में दिल्ली से आई किशोरी कनिष्का ने सांवरिया तेरी चाहत ने मुझे पागल बना दिया, हम हाथ उठाकर कहते हैं हम हो गए राधा रानी के, देना है तो दे दे सांवरिया बांग्ला कोठी कार आदि भजनों की प्रस्तुति से सबकों झूमने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर मनोकामना सिद्धि के लिए प्रार्थना की। खाटू श्याम मंदिर समिति संस्थापक गौरव गुप्ता ने बताया, भंडारे के साथ बाबा के दो दिवसीय श्याम जन्मोत्सव मेले का समापन हुआ है। इस दौरान मुकुल शर्मा, संजीव गुप्ता, अनुज महावर, अश्वनी गुप्ता, हर्षवर्धन, नीरज, अखिलेश अग्रवाल, शेखर बंसल, विकास आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें