महाशिवरात्रि के दूसरे दिन शहर में कई जगह भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। प्रेमनगर में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हो गया। वहीं टपकेश्वर महादेव मंदिर में मेले में लोगों ने खूब खरीददारी की।
राजधानी दून में महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आनंद लिया और खरीदारी की। मेले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में लोगों ने भाग लिया। वहीं प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में महावीर सेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का दूसरे दिन समापन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। वहीं शहर में बिंदाल पुल सहित कई जगह भंडारे आयोजित कर कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
Iरुद्रेश्वर मंदिर में पूर्ण आहुति और भंडारा आजI
नालापानी तपोवन के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में रविवार को शिवपुुराण का समापन किया जाएगा। इसमें पूर्ण आहुति के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर की माई धर्मगिरि ने बताया कि मंदिर में 29 फरवरी से ही रुद्राभिषेक व शिवपुराण कथा आयोजित की जा रही है।