मंगलवार को फिर जिले में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले सोमवार को भी 13 मरीज मिले थे। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 161 हो गई है। इसमें 129 मरीज ठीक हो चुके हैं और 32 का इलाज चल रहा है
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 587 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 13 को डेंगू की पुष्टि हुई। ये मरीज बंजारावाला, धर्मपुर, डोईवाला, पटेल नगर, कांवली, झंडा बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी एरिया को हाई रिस्क जोन में रखा गया है।