फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का दूध अमृत समान : अंजू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्तनपान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी



स्तनपान दिवस के अवसर पर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को स्तनपान से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया।



बाल विकास परियोजना के माध्यम से एक से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले स्तनपान दिवस की मंगलवार को शुरूआत हुई। क्षेत्र के ग्राम फटेऊ, डामटा, झूसोऊ, भाखरोऊ, समाल्टा, ददोली, डामटा, दातनु, सकनी, ईच्छला, बमराड़, उपरोली, पानुवा, सेंज, उदपाल्टा, साहिया, नेवी, बडनु, बराड, रानीगांव, विनोऊ आदि गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीण महिलाओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विश्व स्तनपान दिवस की थीम स्तनपान को सक्षम बनाना है, कामकाजी माता-पिता के लिए बदलाव लाना है आदि पर महिलाओं के साथ चर्चा की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजु बडोला ने बताया कि शिशु के लिए मां का दूध अमृत समान होता है। स्तनपान कराने से बच्चों को कई फायदे होते हैं। उन्हें कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें