फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कावड़ियों पर पथराव के मुख्य आरोपी राशिद पहलवान की खुली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ सहसपुर थाने में दर्ज हैं 10 मुकदमे
विज्ञापन




आरोपी पर पुलिस रखेगी नियमित निगरानी

थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीते दिनों कावड़ियों पर हुए हमले के मुख्य आरोपी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि राशिद उर्फ राशिद पहलवान निवासी रामपुर विगत कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर धोखाधड़ी से जमीनों पर अवैध कब्जा करता आया है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, अपहरण एवं बलवा के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमों का खौफ दिखाकर वह आम जनता को डराता, धमकाता एवं मारपीट करता है। अब तक हुई जांच में यह बात प्रकाश में आई है, जिसे देखते हुए उसकी गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखा जाना अत्यंत आवश्यक हो गया था।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी राशिद पहलवान की ए श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। राशिद पहलवान वर्तमान में जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध है। हिस्ट्रीशीट खुलने पर उस पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। सहसपुर थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कार शाह ने कहा कि भविष्य में भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों और दबंगई से आम जनता को डरा धमका कर उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी को भी कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन






चश्मदीद गवाह को धमकाने का केस दर्ज



थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राशिद पहलवान पर कावड़ियों पर हुए पथराव के चश्मदीद गवाह को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि गवाह के पिता नरेश कुमार ने थाने पर आकर तहरीर दी कि जेल में बंद राशिद पहलवान ने लियाकत अली नाम के व्यक्ति के माध्यम से उसके पुत्र और दोस्तों को हाईकोर्ट में गवाही न देने के लिए धमकाया। जिस पर राशिद पहलवान और लियाकत अली नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें