फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अनियमितता पाए जाने पर क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iपछवादून में मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर मारे गए छापे
I

I सात मेडिकल स्टोर पर दवाओं के क्रय विक्रय पर रोकI



औषधि नियंत्रक के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पछवादून में मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर छापे मारे गए। कार्रवाई से मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जांच में अनियमितता पाए जाने पर एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। सात मेडिकल स्टोर के क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि औषधि विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की विजिलेंस के साथ सुबह 10:30 बजे से छापे की कार्रवाई शुरू की गई। कुल 16 मेडिकल स्टोर और क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। अनियमितता पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर में दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए बंद कराया गया।
विज्ञापन




नए आदेश तक मेडिकल स्टोर खोलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। धर्मावाला स्थित एक क्लीनिक को सील किया गया। गुणवत्ता जांच के लिए 26 दवाओं के नमूने लिए गए। छापे की कार्रवाई शिमला बाईपास रोड, धर्मावाला, हरबर्टपुर और सेलाकुई क्षेत्र में की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट नहीं थे।

दवाओं के संबंधित बिल भी नहीं मिले। कई जगहों पर फ्रीज बंद मिले। मेडिकल स्टोर में गंदगी मिली। क्लीनिक संचालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर क्लीनिक को सील किया गया। टीम में औषधीय अनुज्ञापन प्राधिकारी गढ़वाल सुधीर कुमार, एसआई जगदीश रतूड़ी, संजय सिंह, योगेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन






Iकई मेडिकल स्टोर बंद कर भागेI



छापे की भनक लगते ही शिमला बाईपास रोड पर स्थित झीवरहेड़ी और नयागांव क्षेत्र में अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालन अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि छापे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें