जिलाधिकारी सोनिका की पहल पर क्षेत्रीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए त्यूणी में पुस्तकालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। यहां किताबों और फर्नीचर की व्यवस्था भी कर दी गई है। जल्द ही पुस्तकालय के शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय युवाओं की मांग पर जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत जीआईसी त्यूणी के दो कमरों के जर्जर हो चुके भवन का जीणोद्धार कर पुस्तकालय स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। ग्राम पंचायत बृनाड के क्षेत्र पंचायत सदस्य चमन डिमरी ने कहा कि गरीब वर्ग के छात्र भी पुस्तकालय के माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
Iवर्जनI
भवन तैयार हो चुका है। फर्नीचर की व्यवस्था होने के साथ ही साहित्यिक, विज्ञान, गणित, इतिहास और सामान्य ज्ञान से संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध करा दी गई हैं। जल्द ही इस लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जाएगा। जिला प्रशासन की टीम पुस्तकालय पर नजर रखेगी। -सोनिका, जिलाधिकारी
यह त्यूणी क्षेत्र में पहली लाइब्रेरी होगी। यहां छात्रों को तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध हो सकेंगी। -आरती, छात्रा
त्यूणी में स्थित पुस्तकालय परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होगा। -मीनू, छात्रा
क्षेत्र में परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोई संस्थान नहीं है। लाइब्रेरी छात्रों का भविष्य गढ़ने में अहम भूमिका निभाएगी। -मनीष बजेटा, छात्र