फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटा अनाज स्वास्थ्यवर्धक होता है : दीपा कौशलम्

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम की कार्यशाला के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने विषय विश्लेषण करने की प्रक्रिया सीखी। मास्टर ट्रेनर दीपा कौशलम् ने कहा कि हमें मोटे अनाज का सेवन आवश्यक रूप से करना चाहिए। यह हमारे लिए पोषक और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आज के समय के लोग मोटे अनाज के प्रयोग करने से दूर होते जा रहे हैं। जो हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने में प्रभावशाली हो रहे हैं। कहा कि हमारे भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी भी आ रही है।



दिनेश चांदना ने कहा कि व्यवसाय करने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है। कहा कि सच्ची लगन से कोई भी व्यवसाय किया जाएं तो उसमें बहुत आगे बढ़ा जा सकता है। प्राचार्य डॉ. कामना लोहानी ने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने का सुझाव दिए। इस मौके पर डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. शरण सिंह, विशाल वर्मा, बारू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें