फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओआरओपी को लेकर छह नवंबर को पीएम को ज्ञापन सौंपेंगे गौरव सेनानी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक पहुंचेंगे दिल्लीI
विज्ञापन




नेशनल संगठन द वाइस ऑफ एक्स सर्विसमैन सोसायटी के आह्वान पर गौरव सेनानी एसोसिएशन आगामी छह नंवबर को दिल्ली शहीद स्थल पहुंचेगा और प्रधानमंत्री आवास जाकर ज्ञापन सौपेंगा। एसोसिएशन ने पूर्व सैनिकों से छह नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


रविवार को एसोसिएशन के कोर ग्रुप की बैठक बनियावाला में आयोजित हुई। इस दौरान ओआरओपी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देशभर के लाखों पूर्व सैनिक छह नवंबर को प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर ओआरओपी को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने बताया कि नौ महीने से उत्तराखंड व देश के सभी छोटे बड़े संगठनों ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सांसद, विधायक, जिला अधिकारी, तहसीलदार हर किसी को ओआरओपी को ज्ञापन सौंप दिया है। आज तक किसी ने न जबाब दिया है और न ही कोई संज्ञान लिया। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनवर रौथाण,सचिव गिरीश जोशी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र कंडारी, प्रवक्ता खुशाल परिहार, अजयवीर रावत, विक्रम कंडारी, रणवीर सिंह, भरत बुटोला, इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें