फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पौधरोपण कर संरक्षण की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहरेला पर्व पर जगह-जगह आयोजित किए गए कार्यक्रमI
विज्ञापन




हरेला पर्व पर रविवार को विभिन्न संगठनों और लोगों ने अलग-अलग जगहों पर पौधरोपण किया। संरक्षण की शपथ भी ली। द्रोणपुरी जीएमएस रोड पर लोगों ने अमर उजाला की ओर से उपलब्ध कराए गए पौधे रोपे। हरियाली के लिए चलाई जा रही अमर उजाला की इस पहल से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मुकेश चौहान, अनीता, श्रेया, रिया, रोहित आदि मौजूद रहे।



श्री महाकाल सेवा समिति ने अमर उजाला की ओर से उपलब्ध कराए गए पौधे ओम सिटी में रोपे। कॉलोनीवासियों ने संकल्प लिया कि वे पांच साल तक इन पौधों की देखभाल करेंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, आयुष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Iमहिलाओं ने रोपे पौधेI



सहस्त्रधारा के पास हेलीपेड के निकट सड़क के किनारे लोगों ने स्वयं गड्ढे तैयार किए और ट्री गार्ड लगाए। इसके बाद बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं महिलाओं ने भाजपा नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल के आह्वान पर नीम, आम सहित अन्य पौधे रोपे। इस अवसर पर एकादशी एन्क्लेव के अजय कुमार तिवारी, रेनू तिवारी, अमित सिंह, आनंद सिंह, जयबीर पंवार, सुनील जोशी, एनडी कुनियाल, अनिकेत तिवारी, कमला जोशी प्रमुख रूप से शामिल रहे।





Iस्वच्छ परिवेश फाउंडेशन ने किया पौधरोपणI

तुंतोवाला में स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन और राष्ट्रीय हिंदू संगठन की ओर से पौधरोपण किया गया। लोगों को इन पौधों के रख-रखाव की भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन के सचिव रविंद्र सिंह पडियार, राष्ट्रीय हिंदू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, दिशा फाउंडेशन के अरविंद डंगवाल, प्रमोद रोहेला, छोटा सैनी, मनीष रोहेला, देव रोहेला, रामसुंदर मौर्य, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








Iस्मृत वन प्रवेश मार्ग पर किया पौधरोपणI

स्मृति वन, मालदेवता के प्रवेश मार्ग पर जन भागीदारी से पौधरोपण किया गया। शुरुआत धाद के अध्यक्ष लोकेश नवानी के रचित हरेला गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनूप डोभाल ने नीलमोहर के पौधा रौपे। धाद के अध्यक्ष लोकेश नवानी ने कहा कि अब हरेला एक पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व से बढ़कर पर्यावरण का पर्व बन चुका है। इस मौके पर विशाल शर्मा, तृप्ति शर्मा, रियान शर्मा, नीना रावत, धीरेंद्र खंडूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें