फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध विदेशी घुसपैठ, नशे और लव जिहाद के खिलाफ निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
I-देशभक्ति का नशा ही समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है : संजय
विज्ञापन

I

I-पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दिया वीडियो संदेशI

रविवार को शहर में अवैध विदेशी घुसपैठ, नशे, लव, लैंड जिहाद के खिलाफ पदयात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पदयात्रा डाकपत्थर तिराहा विकासनगर से शुरू हुई और अस्पताल रोड, सिनेमा गली, पहाड़ी गली, बाबूगढ़ चुंगी होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ पहुंची। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने वीडियो संदेश के माध्मय से कहा कि रक्षा मंच जो आंतरिक सुरक्षा व राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने कहा कि देशभक्ति का नशा ही समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है। अवैध विदेशी घुसपैठ को उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया। इसके खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की बात कही। सेवानिवृत्त आईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि मंच की मुहिम से सबको जुड़ने की आवश्यकता है। नशे के खिलाफ सबको एकजुट होना होगा। मंच के प्रदेश संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि मई में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर होल्कर भवन का उद्घाटन किया जाएगा। संचालन युवा मंच के महामंत्री विपुल गुप्ता ने किया। अध्यक्षता कलीराम भट्ट ने की। इस मौके पर गुरूमेल सिंह राठौड़, संदीप सिंह, अरविंद तिवारी, रविंद्र चौहान, आशीष सिंह बिष्ट, सुधीर काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें