फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 12.15 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों को मिली उपासना एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
I-शनिवार नौ बजे तक आने का है समय, लेकिन पहुंची रविवार सुबह आठ बजेI
विज्ञापन


दून रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए जाने वाली उपासना एक्सप्रेस के लिए शनिवार को यात्रियों को 12.15 घंटे का इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद सुबह आठ बजे दून रेलवे स्टेशन पहुंची उपासना एक्सप्रेस का री-शेड्यूल बनाकर उसको 10 बजे रवाना किया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।



देहरादून रेलवे स्टेशन से उपासना एक्सप्रेस का समय रात 9:45 बजे का है। यात्रियों ने अपने-अपने टिकट बुक करा लिए, लेकिन ट्रेन नहीं आई। बताया जा रहा है हावड़ा से ही ट्रेन बहुत देरी से चली थी। रात को नौ बजे तक आ जाने वाली यह ट्रेन पूरी रात नहीं आई।
विज्ञापन


हालांकि यात्रियों को ट्रेन के री-शेड्यूल किए जाने की जानकारी मैसेज और अन्य माध्यमों से यात्रियों को दे दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी बहुत से यात्री रात में इंतजार करते देखे गए। यह ट्रेन सुबह आठ बजे दून रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसके बाद इसे हावड़ा के लिए दोबारा सुबह 9:45 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन




I
I

I
I

Iउपासना एक्सप्रेस करीब 12 घंटे देरी से पहुंची थी। यात्रियों को री-शेड्यूल की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दे दी गई थी, सुबह री-शेड्यूल करके ट्रेन को रविवार को सुबह 10 बजे रवाना किया गया। -रविंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक देहरादून रेलवे स्टेशनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें