फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापे, 20 रुपये तक की ओवररेटिंग मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
I- कई दुकानों पर चस्पा नहीं था बार कोड, पीओएस मशीन भी नहीं पाई गई
विज्ञापन

I

I
I

I- सीसीटीवी कैमरे थे नदारद, मूल्य सूची में नहीं लिखा गया था पूरा विवरणI

अनियमितता एवं ओवररेटिंग की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर टीम ने जिलेभर में शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान शराब के ठेकों पर पांच से 20 रुपये तक की ओवररेटिंग होती मिली। इसके अलावा अन्य खामियां भी पाई गईं। इन सभी ठेकों पर आबकारी नीति के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद डीएम सोनिका ने जिले में शराब के ठेकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण करें। शराब की दुकानों में खामियां पाए जाने पर आबकारी नीति के तहत कार्रवाई की जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को छापों की निगरानी के निर्देश दिए। इस पर उप जिलाधिकारियों एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से डोईवाला, ऋषिकेश, देहरादून, रायपुर, मसूरी, विकासनगर क्षेत्र में शराब की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


वहीं, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, हरिद्वार रोड, केदारपुरम, सर्वे चौक, राजपुर रोड, रायपुर, लालतप्पड़, हरर्बटपुर, रानीपोखरी आदि स्थानों पर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच से 20 रुपये तक की ओवररेटिंग पाई गई। सर्वे चौक, चूना भट्टा, हरबर्टपुर में शराब के ठेकों पर सर्वाधिक ओवररेटिंग मिली। कई दुकानों पर बार कोड चस्पा नहीं मिला। कई ठेकों पर पीओएस मशीन नहीं पाई गई। सीसीटीवी कैमरे भी नदारद थे। मूल्य सूची में पूरा विवरण नहीं लिखा था।
विज्ञापन




स्टॉक रजिस्टर भी अधूरा पाया गया। कई ठेकों पर स्टॉक रजिस्टर में व्हाइटनर लगा मिला। 18 साल से कम उम्र वालों के लिए चेतावनी बोर्ड भी ठेकों पर नहीं लगा था। डीएम सोनिका ने बताया कि आबकारी नीति के तहत शराब ठेकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें