फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुर्जर गौरव यात्रा से दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगुर्जर समाज ने मां डाट काली मंदिर से गुर्जर भवन तक निकाली यात्राI
विज्ञापन


गुर्जर दिवस पर गुर्जर समाज ने दून में गुर्जर गौरव यात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया। यात्रा में दून सहित पड़ोसी राज्य के कई जिलों से आए लोगाें ने हिस्सा लिया। सभी ने समाज की भलाई के लिए शिक्षित होकर समाज को आगे ले जाने पर बल दिया।

शुक्रवार को सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर से शुरू हुई यात्रा गुर्जर भवन पर आकर समाप्त हुई। मेरठ से आए सरधना विधायक अतुल प्रधान, शामली से आए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग बाइक और अन्य वाहनों पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। जीएमएस रोड पर गुर्जर चेतना मंच ने स्वागत किया। सभी ने गुर्जर सम्राट प्रतिहार मिहिर भोज और राजा विजय सिंह गुर्जर को पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि इस लोकतांत्रिक प्रणाली में अपने आप को ऊंचाई तक नहीं पहुंचाओगे तो नुकसान उठाना होगा।
विज्ञापन




मनीष चौहान ने कहा कि चाहते हो कि कोई हमारे इतिहास को न छेड़ सके तो अपने बच्चों को इतना पढ़ाओ और उस कुर्सी पर बैठाओ जहां से इतिहास लिखे और बदले जाते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि युवा नेता बनकर समय खराब न करें, समाज का अस्तित्व बनाना चाहते है तो शिक्षा की ओर ध्यान दें।
विज्ञापन


मुखिया गुर्जर ने कहा कि समाज में एकजुटता जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणधीर सिंह गुर्जर और संचालन प्रवेश चौधरी ने किया। इस दौरान लाल सिंह गुर्जर, सत्यापाल, डॉ. नरेशपाल, चौधरी खड़क सिंह चौहान, ओमेंद्र भाटी, विशाल चौहान, सागर चौहान, नीरज, जोनी पंवार, अक्षय, गुरदीप गुर्जर, रोहित, संदीप, विपिन नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें