फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छोटी सरकार की विदाई पर शहर को मिली 1.94 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभावुक हुईं नगरपालिका अध्यक्ष, मंच पर फफक कर रोईं, विधायक ने की बोर्ड के कार्यकाल की प्रशंसाI
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने पर टाउन हाल में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने 1.94 करोड़ रुपये की लागत से हुए सड़क निर्माण कार्य शहर की जनता को समर्पित किए। अपने संबोधन के दौरान पालिकाध्यक्ष भावुक हो उठीं और फफक-फफक कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा करती थीं, करती हैं और करती रहेंगी। विधायक ने बोर्ड के कार्यकाल की प्रशंसा की।



शुक्रवार को टॉउन में हॉल में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि नेता पढ़ाई-लिखाई से नहीं होता, नेता वह है जिसका दिल जनता की परेशानियों को देखकर धड़कता हो। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कार्यकाल का समापन हुआ है, लेकिन नेता की कभी विदाई नहीं होती है। राजनीति एक सामाजिक कार्य है। कभी कुछ चेहरे पर्दे के पीछे तो कभी आगे आ जाते हैं।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने कहा कि विधायक के प्रयास से उनके कार्यकाल में पहली बार शहर दो सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। शहर को 75.58 लाख रुपये की लागत से बना क्रीड़ा भवन भी मिला है। बताया कि कोई भी वार्ड ऐसा नहीं है जो विकास कार्य से अछूता रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सभासदों ने उनका भरपूर सहयोग किया।





Iगुड्डी देवी और सुरेंद्र सिंह रावत की हुई तारीफI

विधायक ने सभासद गुड्डी देवी की तारीफ की। कहा कि गुड्डी ने राजनीति के माध्यम से समाजसेवा का कार्य किया। आज भी वह लोगों की समस्याओं के निस्तारण और क्षेत्र के विकास कार्य के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। गुड्डी देवी अपनी प्रशंसा सुनकर मंच पर भावुक हो गईं। विधायक ने सुरेंद्र सिंह रावत के कार्य को सराहा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट की पीठ थपथपाई। पर्यावरण मित्रों और अन्य कर्मचारियों की भी तारीफ की।
विज्ञापन






Iइनको किया सम्मानितI



ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मंडी समिति के अध्यक्ष अनिल जैन, सभासद बिशन सिंह राणा, प्रतीक्षा, नितिन जॉय, लवलेश शर्मा, अंकित जोशी, कृष्णा तोमर, उपासना, गिरीश सप्पल, धमेंद्र ठाकुर, गुड्डी देवी, शिवांगी नौटियाल, राजकुमार रोहिला, राकेश जॉन, पूर्व वरिष्ठ सभासद राजू बिंजोला आदि को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें