फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वेस्ट वॉरियर्स संस्थान ने एकत्र किया 210 किलो प्लास्टिक कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजोड़ी अंडरहील के जन्मदिन पर चलाया गया सफाई अभियानI
विज्ञापन




वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से संस्थान के संस्थापक जोड़ी अंडरहील के जन्मदिन पर लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के राजाजी वन क्षेत्र, हर्रावाला नदी समीप एवं हरिद्वार देहरादून नेशनल हाईवे पर सफाई अभियान चलाया। करीब 210 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया।
विज्ञापन




संस्था के नवीन कुमार सडाना ने बताया कि जोड़ी अंडरहील की नींव 2012 में रखी गई। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों को कचरा मुक्त बनाने के लिए कार्य शुरू किया। उनके जन्मदिन पर संस्था के लगभग 100 वॉरियर्स ने अलग-अलग तीन टीम बनाकर सुबह से ही सफाई अभियान चलाया। प्लास्टिक कूडा़ एकत्रित कर स्वच्छता केंद्र पर रिसाइकिलिंग के लिए लाया गया। संस्था ने इस दिन को वॉरियर्स डे नाम दिया। इस दौरान वारियर्स टॉक में संस्था से जुड़ने और कचरे के प्रति सोच बदलने के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान विशाल कुमार, अनिमेश, मिताली, साक्षी, अंगद, ख्वाहिश और अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें