फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नहर में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार कुल्हाल क्षेत्र में लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को नहर में बहते हुए देखा। लोगों ने महिला को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी कुल्हाल पंकज कुमार ने बताया कि महिला (75) का पहनावा पीले रंग का सूट नीले रंग की चुनरी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क किया गया है। महिला नहर में गिरी या फिर उसने आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों का पता चलने पर ही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें