फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में पेयजल योजना में मानकों के उल्लंघन पर अधिकारियों का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के मुंगाड़ ग्राम पंचायत में पेयजल योजना के निर्माण में मानकों के उल्लंघन पर ग्रामीणों ने ठेकेदार और पेयजल निगम के अभियंता का घेराव किया। ठेकेदार और जल संस्थान के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार ने सड़क के ऊपर ही पाइपलाइन बिछा दी। बताया कि जगह-जगह पाइप और चैंबर में लीकेज हो रहा है। ग्रामीणों ने दोबारा पेयजल लाइन बिछाने की मांग की।
विज्ञापन


मुंगाड़ ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत करीब पौने दो करोड़ की लागत से पेयजल लाइन बिछाई गई थी। ग्रामीणों ने पेयजल योजना के निर्माण में मानकों के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। बुधवार को जल संस्थान विभाग के अधिकारी पेयजल योजना की जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल लाइन निर्माण में ठेकेदार की ओर से बरती जा रही अनियमितता पर रोष प्रकट किया। कहा कि ठेकेदार ने सड़क के ऊपर ही पाइपलाइन बिछा दी। बताया कि जगह-जगह से पेयजल लाइन और चैंबर में लीकेज की समस्या आ रही है। बताया कि कुछ माह पहले बने रिजर्व टैंक का प्लास्टर भी झड़ने लगा है।
नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए दोबारा से पेयजल लाइन बिछाने की मांग की। सहायक अभियंता की ओर से दोबारा गुणवत्ता परक कार्य करने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्र सिंह, पूर्व प्रधान केशर सिंह चौहान, भगत सिंह चौहान, सियाराम चौहान, अतर सिंह, मातबर सिंह, फतेह सिंह, नैन सिंह हरी सिंह आदि उपस्थित रहे।
अधिशासी अभियंता जल संस्थान राजेश निर्वाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सहायक और अवर अभियंता को निर्माण कार्य की जांच के भेजा गया था। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। ठेकेदार को मानक के अनुसार कार्य करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें