ओएनजीसी में कार्यरत कॉन्ट्रेक्ट यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजेंद्र नगर स्थित वेडिंग प्वाइंट में हुए कार्यक्रम के दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्षद नंदनी शर्मा, पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, सत्येंद्र नाथ, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।