फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चयनित अभ्यर्थियों की हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
I- नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के माध्यम से डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I- जांच और कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनीI

नर्सिंग भर्ती में फर्जी स्थाई निवास से चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ जांच की मांग करते हुए संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। सोमवार को डीएम जनता दरबार के दिन नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।



संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने ज्ञापन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तरीके से स्थाई निवास बनाकर चयनित नर्सिंग अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो पूरे प्रदेश के नर्सिंग बेरोजगार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डोईवाला तहसील में भी इस तरह के फर्जी स्थाई निवास का मुद्दा संगठन की ओर से उठाया गया था। यहां पर फिरोज खान नाम के अभ्यर्थी का स्थाई निवास रद्द करते हुए इनका अभ्यर्थन भी संगठन की ओर से निरस्त करवाया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव अंकित भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश राणा, गिरीश डंगवाल, विनोद नयाल, मनमोहन पुंडीर, प्रमोद चमोली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें