फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों पर वनाधिकारियों , वन कर्मियों की पैनी नजर टाइगर रिजर्व समेत बलवन क्षेत्रों में दिन-रात कराई जा रही गस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून एक तरफ जहां देश दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है वही वन अधिकारियों व वन कर्मियों के दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों के शिकार होने का डर सता रहा है । बेखौफ शिकारी वन क्षेत्रों में दाखिल होकर हाथी, तेंदुआ , हिरण, सांभर जंगली सूअर समेत अन्य प्रजातियों के जंगली जीवो का शिकार ना कर सके इसके लिए वन अधिकारियों की अगुवाई में दिन रात गश्त कर रही हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो उन शिकारियों पर प्पैनी नजर रखी जा रही है जो पूर्व में वन्यजीवों के शिकार के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं । प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया कि ऐसे में जबकि पूरे देश में लाक डाउन लागू है इसका फायदा उठाकर शिकारी वन क्षेत्रों में दाखिल होकर दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों का शिकार कर सकते हैं । पिछले दिनों मोथ्रोवाला में शिकारियों ने पेंगोलिन, पार्कोलिन के मांस के साथ गिरफ्तार भी किया गया था। ऐसे में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है । प्रमुख वन संरक्षक ने बताया कि जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व , राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशकों के अलावा सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में शिकारियों पर पैनी नजर रखें। उनका पयह भी कहना है कि यदि कहीं भी किसी वन्यजीवों के शिकार का मामला सामने आया तो संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें