फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अधिकारियों पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड बेरोजगार संघ ने शहरी विकास निदेशालय के अधिकारियों पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, लेकिन अधिकारियों ने मिलीभगत से निदेशालय में प्रोजेक्ट फॉर्मूलेशन, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एवं मार्केटिंग के पद पर लखनऊ के एक व्यक्ति की नियुक्ति कर दी। इस संबंध में संघ की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार को पत्र लिखा गया है। कंडवाल ने आरोप लगाया है कि निदेशालय की ओर से भर्ती के संबंध में विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें वह व्यक्ति चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाता, लेकिन निदेशालय ने उस व्यक्ति को नियुक्त करने के लिए पूरे विज्ञापन को ही रद्द कर दिया। फिर दोबारा संशोधित शर्तों वाला विज्ञापन व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए जारी किया गया। संघ ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान बिट्टू वर्मा, अखिल तोमर, विशाल चौहान आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें