फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैठक में बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में कुछ अधिकारी बिना तैयारी के ही पहुंच गए। कई अधिकारी अब तक की गई कार्रवाई के बारे में ही जानकारी नहीं दे पाए। ऐसे अधिकारियों को सीडीओ झरना कमठान ने फटकार लगाई और अगली बैठक में तैयारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ ने शनिवार को जिला उद्योग मित्र समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने इससे पहले हुई बैठक के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही चर्चा की कि अब तक अधिकारियों ने क्या-क्या कार्रवाई की, लेकिन कुछ अधिकारी चुप बैठ गए। सीडीओ ने उनसे जवाब मांगा, लेकिन उनके पास कोई वाजिब जवाब भी नहीं मिला। ऐसे में सीडीओ ने उन्हें अगली बैठक में आने से पहले अपना काम पूरा करने के निर्देश दिए। इंडस्ट्रियल एरिया में एक पुरानी पुलिया पर मरम्मत कार्य की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें