IIबोर्ड में डायरेक्टर पदों पर आरक्षण से महिलाओं की प्रबंध समितियों में दमदार उपस्थिति होने जा रही है। प्रबंध समितियों के संचालक बोर्ड में महिला आरक्षण को लेकर अनंतिम सूची का प्रकाशन हो गया है। इसके जारी होने के बाद अब 23 अक्तूबर तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इन पर सुनवाई के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
I
I
I
Iसरकार ने सहकारिता विभाग में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में सभापति से लेकर डायरेक्टर पदों तक एक तिहाई सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जा रहा है। 13 समितियों में महिला आरक्षण को लेकर पहले ही सभापति के पदों को आरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रबंध समितियों के संचालक बोर्ड में डायरेक्टर पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित करते हुए 17 अक्तूबर को अनन्तिम सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रबंध समिति स्तर पर अनन्तिम सूची पर 23 अक्तूबर तक आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। 28 अक्तूबर को विकास भवन स्थित जिला सहकारिता कार्यालय में सुबह 10 बजे से आपत्तियों पर सुनवाई होगी। I