फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: झुमके झुमके ओ बाढ़िणो तेरे कानों रे झुमके पर थिरका जौनसार बावर

विज्ञापन
विज्ञापन
टुंगरा गांव में दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली भजनों की रसधारा बही तो नाटियों का तड़का भी लगा। हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने महासू वंदना छत्रधारी तू छत्र छाया तेरी दूस राति की अपर माया तेरी... से कार्यक्रम भक्तिमय बनाया। वहीं किंदे चाली बाढ़िणों किंदे चाली तू.., झुमके झुमके ओ बाढ़िणो तेरे कानों रे झुमके..., बिडरू ना मानी ए मेरे जाणों चूड़पुरा...,आदि नॉन स्टॉप नाटियों से समा बांध कर लोगों को खूब नचाया।
विज्ञापन


चकराता तहसील क्षेत्र के टुंगरा में युवा आकांक्षा क्लब की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ युवा नेता अभिषेक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ ही आपसी मेल मिलाप के अवसर भी मिलते हैं। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक गायक विक्की चौहान ने एक के बाद एक नॉन स्टॉप प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन रंगकर्मी डॉ. नंदलाल भारती ने किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र रावत, सदर स्याणा दिनेश सिंह, गीतकार देवेंद्र रावत, भाव सिंह रावत, खुशीराम शर्मा, सरदार सिंह, उमादत्त जोशी, चंदन रावत, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन







उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित



टिपोऊ निवासी होटल व्यवसायी खुशीराम शर्मा, दुनवा निवासी विवेक चौहान, इंटर की परीक्षा उच्च श्रेणी से पास करने पर कशिश रावत, हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान और रंगकर्मी और गीतकार डॉ. नंद लाल भारती को समिति की ओर से अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें