देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। एम्स ऋषिकेश की लैब में सैम्पल जांच में एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती संक्रमित मरीज का दोबारा से भेजे गए सैंपल जांच में पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में अब तक संक्रमित मामलों की संख्या 49 हो गई है इसमें से 25 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश के 3 जिले देहरादून हरिद्वार और नैनीताल में ही कोरोना वायरस का संक्रमण है।