I
IIदून के छह नंबर पुलिया चौक को अब महाराजा प्रद्युम्न शाह के नाम से जाना जाएगा। चौक पर उनकी एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
I
I
I
Iमहाराजा प्रद्युम्न शाह स्मारक समिति के अध्यक्ष शीशपाल गुसाई ने चौक का नाम गढ़वाल राज्य के 54वें महाराजा प्रद्युम्न शाह के नाम पर रखने पर नगर निगम और सरकार का आभार जताया। कहा कि 220 साल बाद महाराजा को चौक और मूर्ति के रूप में याद किया जाना उनकी बहादुरी और नेतृत्व, स्थाई विरासत का प्रतीक है। गढ़वाल के इतिहास में उनके योगदान की पहचान कर लोग यह सुनिश्चित कर रहे है कि आने वाली पीढि़यां उनकी बहादुरी को याद रखें और उनका सम्मान करें। इस मौके पर पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, भवानी प्रताप सिंह, राजेंद्र काला, चंदन सिंह नेगी, शूरवीर सिंह, आशीष रतूड़ी, हरीश थपलिलाल आदि मौजूद रहे। I