फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नीट-यूजी परीक्षा परिणाम में भ्रष्टाचार का आरोप, छात्रों का प्रदर्शन, एनटीए का पुतला दहन

Tue, 11 Jun 2024 12:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पूरे देश में एनटीए के परीक्षा संचालन की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में यह साबित हो गया है कि एक केंद्रीकृत संस्था एनटीए नीट जैसी प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाने में अक्षम और अयोग्य है।
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट-यूजी परीक्षा परिणाम में भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए एसएफआई ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का पुतला फूंका। सोमवार को डीएवी महाविद्यालय के मुख्य गेट पर एनटीए का पुतला दहन करते हुए छात्रों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन




संगठन के राज्य सचिव हिमांशु चौहान ने कहा, पूरे देश में एनटीए के परीक्षा संचालन की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में यह साबित हो गया है कि एक केंद्रीकृत संस्था एनटीए नीट जैसी प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाने में अक्षम और अयोग्य है। हिमांशु चौहान ने कहा, ऐसी शिकायतें भी मिली हैं कि एक ही केंद्र से एक ही क्रम में लगातार रोल नंबर वाले छात्रों को समान अंक मिले हैं।

ये भी पढ़ें...By-Election 2024:  बदरीनाथ और मंगलौर में होगी भाजपा के विजय रथ की परीक्षा, किस पर दांव खेलेगी पार्टी?
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंक में इस बढ़ोत्तरी के कारण उम्मीदवारों को अब निजी कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो सीधे तौर पर एनटीए की नीतियां जैसे कि पाठ्यक्रम में उल्लेखनीय कमी के कारण है। पूर्व डीएवी छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोनाली नेगी ने कहा, एसएफआई पेपरों में हुई धांधली का विरोध करता है। प्रदर्शन करने वालों में शालिनी परमार, अंजली, पीयूष मुनियाल, प्राची कोठारी, कनिका, आयुष ध्यानी, प्रदीप, मुकुल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें