फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मांगों को लेकर सचिवालय कूच कर रहे छात्रों को रोका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iसिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर दिया समाधान का भरोसाI

विभिन्न मांगों को लेकर डीएवी कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सचिवालय कूच किया। सचिवालय से पहले ही छात्रों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। इस पर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। बाद में मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान का भरोसा दिया। जिसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता काफी दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्र डीएवी कालेज में एकत्र हुए। इसके बाद छात्र जुलूस के रूप में सचिवालय की ओर बढ़े। छात्रों ने मांगे पूरी नहीं होने पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार एवं मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सचिवालय से पहले ईसी रोड पर तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई। छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को रोक दिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष कुमार ने स्थिति को संभालते हुए छात्रों से वार्ता की। छात्राों ने रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, कक्षा कक्षों की उचित व्यवस्था करने, ⁠100 फीट का तिरंगा लगाए जाने, ⁠स्मार्ट क्लास बनाए जाने, छात्रों के लिए आई-कार्ड पर फ्री बस पास की सुविधा देने आदि की मांग की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। छात्रों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर छात्र वापस लौटे। इस दौरान अनुज शाह, माणिक, आदित्य राणा, हरीश जोशी, मंथन भाटिया, अभिषेक, प्रियांशु चमोली, दक्ष रावत, सौरभ सेमवाल, सौरभ पोखरियाल, रोहन पेटवाल, आर्यन और शरद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें