डीबीएस पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद खुशी जाहिर करते एनएसयूआई छात्र संगठन से अध्यक्ष प?
- फोटो : DEHRADUN
देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष और आर्यन संगठन ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की। एबीवीपी के दोनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को डीबीएस कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अरुण टम्टा ने जीत दर्ज की। महासचिव पद पर आर्यन के आशीष कुमार विजयी रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अक्षित शर्मा, सहसचिव पद पर अनमोल राणा, कोषाध्यक्ष पद पर आस्था रावत, विवि प्रतिनिधि पद पर अरुण देव ने जीत दर्ज की। एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी स्वर्णिम और महासचिव प्रत्याशी हर्षलदीप सिंह हार गए।
किस पद पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
अध्यक्ष: अरुण टम्टा(964), स्वर्णिम खंडूड़ी(487)
उपाध्यक्ष: अक्षित शर्मा
महासचिव: आशीष कुमार(862), हर्षदीप सिंह(554)
सहसचिव: अनमोल राणा(216), दीपांशु कोठारी(178)
कोषाध्यक्ष: आस्था रावत(353), अभिषेक(234)
विवि प्रतिनिधि: अरुण देव(186), आकृति(156)