फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्वोत्तर-भारत कोई दूर का कोना नहीं देश की धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
- त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की निर्मम हत्या पर एनएसयूआई ने व्यक्त किया गहरा शोक
विज्ञापन

देहरादून। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की निर्मम हत्या पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज से सर्वे चौक तक कैंडल मार्च निकाला। सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर-भारत कोई दूर का कोना नहीं वह भारत की धड़कन है। वहां के लोग अलग नहीं हैं, वह हम ही हैं, हमारे अपने हैं। उनकी सुरक्षा, उनकी गरिमा और उनकी बराबरी, ये किसी एहसान की चीज नहीं, यह उनका अधिकार है। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि हम किसी भी छात्र के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। हम अपने कैंपस में सम्मान की संस्कृति बनाएंगे। हम कानून के दायरे में रहकर, लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग तब तक उठाते रहेंगे, जब तक न्याय नहीं मिलता। इस दौरान नितिन नेगी, मुकेश बसेरा, उत्कर्ष जैन, सौरभ सेमवाल, कबीर मालिक, मयंक रावत, दक्ष रावत, स्वयं रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें