फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेवा के क्षेत्र में एनएसएस के छात्र निभाते हैं अहम किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। राजकीय इंटर कॉलेज पजिटीलानी का एनएसएस शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंदोऊ में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा के क्षेत्र में एनएसएस अपना अहम किरदार निभाती है। जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना हो या फिर समाज को जागृत करना हो सभी कार्यक्रमों में एनएसएस के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जौनसारी, गढ़वाली और हिमाचली गीतों पर रंगारंग की कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर विकास तोमर, प्रीतम सिंह राणा, दीवान सिंह तोमर, सूरत सिंह, अमर सिंह, मोहर सिंह, मनीष वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें