श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला में एनएसएस समापन समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक यशपाल नेगी, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान बड़ोवाला सुमित वर्मा, प्रधानाचार्य दमयंती परंदियाल ने किया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, हिमाचली, जौनसारी गानों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यशपाल नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के पास एनएसएस के माध्यम से समाज को जागरूक करने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने आस-पास सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। छात्रों ने बड़ोवाला स्थित शहीद आशीष डबराल खेल मैदान के निर्माण में सहयोग किया। वहीं, माता काली मंदिर के प्रांगण में क्यारी निर्माण भी किया। शिविर में ऑलराउंडर स्वयंसेवी लक्ष्मी रहीं। सर्वश्रेष्ठ अनुशासित स्वयं सेवी शिवांग और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक स्वयं सेवी अंसिका रहीं।
इस दौरान साधना, बरखा, योगेश मेलकानी, अनुज रतूड़ी, ललित, दीपक, समीक्षा, वंदना, तुषार, अमन, राजन, अजीत आदि उपस्थित रहे।