डिग्री वाले उम्मीदवार अब नहीं मिलते
निदेशक युवा कल्याण विभाग जितेंद्र सोनकर के मुताबिक व्यायाम प्रशिक्षक के पद के लिए पहले विशारद की डिग्री थी, लेकिन इस डिग्री वाले उम्मीदवार अब नहीं मिलते। इसे देखते हुए नई नियमावली में इसे खत्म किया गया है। नई नियमावली में इस पद के लिए एनआईएस को भी शामिल किया गया है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद के लिए इन्हें दी जाएगी वरीयता
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती में ऐसे अभ्यर्थियों को वरियता दी जाएगी, जिसने दो साल तक प्रादेशिक सेना में सेवा की हो, राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी या सी प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो, जिसे किसी पद के संबंध में युवा कार्य का अनुभव हो या जिसने खेलकूद में दक्षता प्राप्त की हो। विकासखंड कमांडर, हल्का सरदार या दलपति के रूप में कम से कम तीन साल की सेवा की हो।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics: कांग्रेस सहित कई दलों को झटका, कई ओबीसी नेता हुए भाजपा में शामिल
30 सेकेंड में पूरी करनी होगी 200 मीटर की दौड़
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पद के लिए पुरुष अभ्यर्थी को अधिकतम 30 सेकेंड में 200 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। कम से कम 3.5 मीटर लंबी कूद, कम से कम 1.05 मीटर ऊंची कूद और छह मीटर तक गोला फेंकना होगा, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 200 मीटर दौड़ अधिकतम 34 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
उत्तराखंड युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधीनस्थ सेवा नियमावली 2023 में शारीरिक दक्षता के सभी मानकों को स्पष्ट किया गया है। - जितेंद्र सोनकर, अपर सचिव एवं निदेशक युवा कल्याण विभाग