फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बरसात से दून की कई कॉलोनियों की सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमालदेवता के शेरकी गांव में घरों में घुसा पानी-मलबा, ग्रामीणों ने जागकर काटी रातI
विज्ञापन




दून में अब हर बारिश लोगों को डरा रही है। रविवार रातभर हुई बरसात की वजह से देहरादून के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। मालदेवता क्षेत्र के शेरकी गांव के लोग दहशत में रहे। तेज बरसात से कई ग्रामीणों के घरों में मलबा घुस गया।



रविवार मध्य रात्रि के बाद बरसात शुरू हो गई। रुक-रुक कर पूरी रात बरसात हुई। नगर निगम क्षेत्र के लोअर नेहरू ग्राम में गणेश एन्क्लेव में पानी भर गया। सहारनपुर रोड पर स्थित नगर निगम के कांप्लेक्स में पानी भर गया। बंजारावाला टी स्टेट में बारातघर के पास जलभराव हुआ। इसी तरह सृष्टि विहार में अजबपुर फ्लाईओवर के पास का पानी भर गया। इस पानी की वजह से वहां की सड़कें जलमग्न नजर आईं।
विज्ञापन


देर रात नगर निगम के पास सूचनाएं पहुंचीं। जिसके बाद टीमों को मौके पर भेजकर समस्याओं का निस्तारण कराया गया। शिमला रोड राजकीय इंटर काॅलेज के सामने मेहूंवाला, हरभजवाला में तेलपुर चौक मंदिर के पास रात हुई बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया। सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव गुलफाम अली ने समस्या के समाधान की मांग की। इसके अलावा प्रिंस चौक, घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, हरिद्वार बाइपास सहित कई जगह सड़कों पर जलभराव नजर आया।
विज्ञापन




वहीं, बरसात अधिक होने की वजह से शेरकी गांव में पानी का ज्यादा बहाव आ गया और लोगों के घरों में मलबा घुस गया। तेज बारिश से लोग पूरी रात दहशत में रहे। सुबह बरसात रुकी तो लोगों ने घरों से पानी और मलबा निकाया। करीब एक सप्ताह पूर्व में भी शेरकी गांव में इस तरह के हालत बन गए थे। बारिश होते ही लोगों को बाढ़ का डर सताता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें