फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अब छह व्यस्ततम चौराहों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैली प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIजाम से राहत देने के लिए लागू हुई व्यवस्था, नियम का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
I
I
I
I शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून के छह प्रमुख मार्गों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि को प्रतिबंधित कर दिया है। इस प्रकार के आयोजनों के लिए नया रूट-स्थल निर्धारित किया गया है। इसी रूट से होकर संगठन अपने जुलूस, शोभायात्रा व रैली आदि निकाल सकेंगे। नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
I
I
I
Iगौरतलब हो कि शहर में आए दिन शहर में प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि का आयोजन किया जाता है। इस कारण शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहर के प्रमुख छह चौराहों पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थलों, मार्गाें पर इस प्रकार के आयोजन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iयहां नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन
I
I- घंटाघर, गांधी पार्क, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक, बुद्धा चौक
I
I
I
I
I
Iनया रूट 1 सचिवालय कूच
I
I
I
Iसचिवालय कूच के आयोजन में जनसमूह को परेड ग्राउंड परिसर के बाहर डूंगाहाउस के पास एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद कनक चौक होते हुए पैसिफिक तिराहा से आगे बढ़ाकर आयकर तिराहे पर ले जाया जाएगा।
I
I-
I
I
I
Iनया रूट 2- सीएम आवास कूच
I
Iपरेड ग्राउंड से राजभवन-सीएम आवास कूच करने पर जनसमूह को पैसिफिक तिराहे पर रोका जाएगा।
I
I
I
I-
I
Iपारंपरिक शोभा यात्राओं, धार्मिक जुलूसों के लिए विशेष परिस्थितियों में समय, मार्ग और संख्या के निर्धारण करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात प्रशासन के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार कर लागू की जाएगी।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iबिना अनुमति कटिंग पर मुकदमा
I
I
I
Iशहीद मेजर सूर्यप्रताप सिंह कैनाल रोड मोटर मार्ग में बिना अनुमति के रोड कटिंग की गई है। बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर एसके गुप्ता एंड कंपनी के ठेकेदार रिलायंस जियो पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें