फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस ने कसा शिकंजा, नो पार्किंग ही नहीं अब सिग्नल जंप पर भी ड्रोन से कटेंगे चालान

Tue, 24 Oct 2023 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दो साल पहले पुलिस ने ड्रोन से नो पार्किंग पर कार्रवाई शुरू की थी। इसमें काफी हद तक पुलिस को सफलता भी मिली है।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात पुलिस ने ड्रोन से कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। अब नो पार्किंग में खड़े वाहनों के साथ-साथ अन्य नियमों उल्लंघन पर भी ड्रोन से कार्रवाई शुरू हो गई है। दूसरे चरण में ट्रैफिक सिग्नल जंप और ट्रिपल राइडिंग के मामलों में ड्रोन से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राजधानी में दो ड्रोन से कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पुलिस अपने ड्रोन के बेड़े को भी बढ़ा सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि दो साल पहले पुलिस ने ड्रोन से नो पार्किंग पर कार्रवाई शुरू की थी। इसमें काफी हद तक पुलिस को सफलता भी मिली है। शुरुआत में एक ड्रोन से कार्रवाई की जा रही थी। जबकि, एक ड्रोन पिछले साल और शामिल किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को फेसबुक लाइव में भी इस कार्रवाई को बढ़ाने पर जोर दिया था।

Haridwar: तबीयत बिगड़ने पर जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि अब ड्रोन के माध्यम से ट्रिपल राइडिंग करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर के व्यस्ततम चौराहों पर भी ड्रोन उड़ाए जाएंगे। यहां सिग्नल पर लगे कैमरों के साथ-साथ ड्रोन भी सिग्नल जंप करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि फिलहाल शहर में दो ड्रोन काम कर रहे हैं। जबकि, एक ड्रोन को ऋषिकेश क्षेत्र में उड़ाया जाता है। त्योहारी सीजन और भीड़भाड़ वाले दिनों में प्राइवेट वेंडर से भी ड्रोन लेकर कार्रवाई की जाती है। इसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। साथ ही जागरूकता के कार्यक्रमों को भी बढ़ाया जाएगा। ताकि, लोगों में ट्रैफिक सेंस विकसित किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें