फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: ऊर्जा निगमों में गैर तकनीकी अधिकारी भी बन सकेंगे एमडी, एक्ट में संशोधन को दी मंजूरी

Thu, 26 Feb 2026 11:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट में तीनों ऊर्जा निगमों में अर्हता में बदलाव का प्रस्ताव आया। प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी कर दी। इसके साथ ही ऊर्जा निगमों में एमडी पद पर गैर तकनीकी अर्हता वाले एमडी बनाने का रास्ता खुल गया।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल), यूपीसीएल, यूजेवीएनएल में एमडी के पद की अर्हता में बदलाव कर दिया है। अब गैर तकनीकी बैकग्राउंड का अधिकारी भी यहां एमडी बन सकेगा। कैबिनेट ने बुधवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

ऊर्जा निगमों में एमडी के पद के लिए अनिवार्य अर्हता तकनीकी योग्यता की थी। बुधवार को कैबिनेट में तीनों ऊर्जा निगमों में अर्हता में बदलाव का प्रस्ताव आया। प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी कर दी। इसके साथ ही ऊर्जा निगमों में एमडी पद पर गैर तकनीकी अर्हता वाले एमडी बनाने का रास्ता खुल गया। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

हाईकोर्ट ने गैर तकनीकी प्रभारी पिटकुल एमडी ध्यानी को हटाने का दिया था आदेश : 18 फरवरी को हाईकोर्ट ने पिटकुल के वर्तमान प्रभारी एमडी पीसी ध्यानी को इस आधार पर हटाने का आदेश दिया था कि उनका तकनीकी बैकग्राउंड (बीटेक आदि) नहीं है।

ये भी पढे़ं...Chamoli:  सैकोट की महिलाओं ने लिया ऐतिहासिक फैसला, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब बंद, 50 हजार का सख्त जुर्माना

जबकि पिटकुल के एक्ट के हिसाब से यह अर्हता जरूरी है। लिहाजा, हाईकोर्ट ने तत्काल उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया था। साथ ही ये भी कहा था कि अगर सरकार चाहे तो एक्ट में बदलाव कर सकती है, वाजिब कारणों के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें