फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहाड़ दरकने की जांच को मौके पर नहीं पंहुचा कोई अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ दरकने से बंद त्यूनी राष्ट्रीय राजमार्ग को 11 घंटे बाद यातायात के लिए खोल दिया गया, लेकिन विभाग की लापरवाही कि एक भी अधिकारी मौका मुआयना को भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

त्यूनी में पुल निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड पहाड़ की कटिंग कर रहा था। पिछले सप्ताह बारिश के कारण कटिंग कार्य को बंद कर दिया गया। उधर, तीन दिनों तक की गई कटिंग की किसी ने सुध नहीं ली। इसी बीच रविवार को पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा। मार्ग बंद हो गया, वहीं संयोग बेहतर रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। अब निर्माण खंड के अधिकारी अपनी लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।
बताते चलें कि पहाड़ कटिंग के दौरान मार्ग पर एक भी ऐसा बोर्ड नहीं लगाया गया था जो वाहनों को यह सूचना दे सके कि आगे पहाड़ की कटिंग का कार्य चल रहा है। सड़क पर मलबा आने और 11 घंटों तक यातायात ठप रहने के बाद विभाग ने मौके पर सावधानी के बोर्ड तो लगवा दिए, लेकिन पहाड़ दरकने के कारण सामने आई परिस्थिति का जायजा लेने की जहमत किसी अधिकारी ने नहीं उठाई।
विज्ञापन


पहाड़ दरकने के कारण मार्ग पर आए मलबे को हटा दिया गया है। मलबा गिरने से कोई दुर्घटना या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है इसलिए दो दिन बाद मौके पर जाकर मलबा गिरने की जांच की जाएगी। - प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें