सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अनुराग ने 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नीति घाटी की दुर्गम चढ़ाई, कम ऑक्सीजन और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार करते हुए दौड़ पूरी की।
दृढ़ संकल्प के आगे कोई सीमा नहीं होती। यह साबित कर दिखा सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अनुराग रावत ने। नीति घाटी में चल रहे “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अनुराग ने 10 किमी दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
25 वर्षीय अनुराग रावत सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है। अनुराग ने कठिन परिस्थितियों में लगभग 1 घंटे 45 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सबको प्रेरित किया।
पौड़ी मूल निवासी और दिल्ली में रहने वाले अनुराग ने 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नीति घाटी की दुर्गम चढ़ाई, कम ऑक्सीजन और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अनुराग ने कहा, सीमाएं केवल हमारे दिमाग में होती हैं। यदि संकल्प मजबूत हो तो इंसान किसी भी मंजिल तक पहुंच सकता है।