फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्यालय में बना सकते हैं एनआईओएस का स्टडी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIविद्यालयों में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) का स्टडी सेंटर बनने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आवदेन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक डीएन उप्रेती ने बताया कि एनआईओएस छात्रों को 10वीं और 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करता है। यह सरकारी व राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अपना मान्यता प्राप्त संस्थान बनाता है, जो हमारे विद्यार्थियों के लिए स्टडी सेंटर के रूप में उचित व तय मानदेय पर कार्य करते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को उचित शैक्षणिक सहायता आदि प्रदान करते हैं। ऐसे में मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों, संस्थानों, गैर सरकारी संगठन, व्यावसायिक संस्थान एवीआई, मान्यता प्राप्त एजेंसियां और दिव्यांगों की शिक्षा के लिए विशेष मान्यता प्राप्त संस्थान एसएआईईडी बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। इच्छुक संस्थान एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट https://caccr.nios.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें