मुख्यमंत्री आवास से पहले हाथीबड़कला के समीप प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते डीएलएड प्रशिक्षि?
- फोटो : DEHRADUN
शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर बीते करीब दो महीनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार बुधवार से आमरण अनशन करेंगे। बेरोजगारों ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन करने के बाद भी सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम किया जा रहा है। जिसके बाद बेरोजगारों ने एक दिसंबर से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। संगठन के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि मांगों के संबंध में कई बार संगठन की ओर से शासन-प्रशासन के अधिकारियों से बात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन इस संबंध में सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस दौरान पवन कुमार, सचिन पंत, रेखा बाराकोटी, सोनू रावत, स्वाति त्यागी, बीना ठाकुरी, पूजा आदि मौजूद रहे। संवाद