फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मारपीट और हत्या के प्रयास में तीन महिला समेत नौ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
मुख्य आरोपी के बेटे को सहसपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
I
I
I
Iसहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला गांव में नौ लोगों ने एक घर में घुसकर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। युवक के सिर गमले से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की मां की तहरीर पर तीन महिला समेत नौ आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास, मारपीट, गालीगलौज, बलवा आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

I
Iजस्सोवाला निवासी श्यामो देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ घर में थी। करीब नौ बजे गांव के रहने वाले हरीश चंद्र, माया देवी, संजय कटारिया, मंगतराम, रतनी, हिमांशु, अक्षय कुमार, पारुल व अयस उनके घर के मुख्य द्वार तोड़कर भीतर घुसे। सभी ने उनके बेटे के साथ गालीगलौज और मारपीट की। बेटे को जान से मारने के लिए सिर पर गमले से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। जब उनकी बहू बीचबचाव के लिए आई तो उसको भी बुरी तरह से पीटा। सभी ने उनके बेटे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि मामले में मुख्य आरोपी के बेटे अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें