फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Nikay Chunav 2024: प्रदेश के नौ नगर निकायों में फिलहाल चुनाव नहीं, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

Thu, 02 May 2024 12:27 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में नगर निकायों की संख्या कुल 102 है, जिनमें से 93 में ही चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में लोकसभा के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच 102 निकायों में से नौ निकाय ऐसे हैं, जहां फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। इनमें दो निकायों की देरी तो पहले से चल रही है लेकिन चार निकायों में परिसीमन न होने की वजह से चुनाव लटक गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अब 93 निकायों में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।

तीन निकाय ऐसे, जिनमें बर्फबारी क्षेत्र का रोड़ा

राज्य के तीन निकाय ऐसे हैं, जहां हिमाच्छादित क्षेत्र होने की वजह से निकाय चुनाव ही नहीं होते। चमोली जिले में नगर पंचायत बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग जिले में नगर पंचायत केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में नगर पंचायत गंगोत्री में इस बार भी चुनाव नहीं होंगे। ये अलग बात है कि इन तीनों धामों में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। ये तीनों निकाय प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित होते हैं।

इन निकायों में परिसीमन का मामला

नगर निगम रुड़की और नगर पालिका परिषद बाजपुर में पूर्व में परिसीमन संबंधी विवाद, हाईकोर्ट के आदेश के बाद देरी से चुनाव हुआ था। अब अन्य निकायों के चुनाव के समय नगर निगम रुड़की का कार्यकाल बचा है। निर्वाचन आयोग का कहना है कि यहां कार्यकाल पूरा न होने से फिलहाल निकाय चुनाव नहीं हो सकते हैं। वहीं, नगर पालिका हर्बटपुर, नगर पालिका नरेंद्र नगर और नगर पंचायत कीर्तिनगर में भी अभी तक परिसीमन ही नहीं हो पाया है। लिहाजा, यहां भी निर्वाचन आयोग चुनाव नहीं कराएगा।

किस जिले में कितने हैं निकाय

जिला  नगर निगम  नगर पालिका  नगर पंचायत
अल्मोड़ा 00 02 03
बागेश्वर 00 01 02
चमोली 00 04 06
चंपावत 00 03 01
देहरादून 02 04 01
हरिद्वार 02 03 09
नैनीताल 01 04 01
पौड़ी 02 02 03
पिथौरागढ़ 00 05 00
रुद्रप्रयाग 00 01 04
टिहरी 00 05 06
ऊधमसिंह नगर 02 08 08
उत्तरकाशी 00 03 03
कुल 09 45 48

(इनमें से एक नगर निगम, चार नगर पालिका, चार नगर पंचायत में चुनाव नहीं होगा)

 

ये भी पढ़ें...Snowfall In Uttarakhand: बर्फ से ढका केदारनाथ...बदरीनाथ, गंगोत्री में भी बर्फबारी, तस्वीरों में कीजिए दीदार

 

नगर पंचायत बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री में हिमाच्छादित प्रदेश होने के नाते निकाय चुनाव नहीं होते। बाकी छह निकायों में से रुड़की, बाजपुर का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ। बाकी में परिसीमन की रिपोर्ट आयोग को प्राप्त नहीं हुई है। -चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें