फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनएचएम की टीम ने जिला अस्पताल की किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने बृहस्पतिवार को देहरादून के कोरोनेशन और गांधी अस्पताल (जिला चिकित्सालय) का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीम ने अस्पताल के एसएनसीयू और आईसीयू वार्ड समेत कई जगहों का भ्रमण किया। इस पर जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि एनएचएम की टीम दोपहर के समय अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान टीम ने एसएनसीयू और आईसीयू वार्ड के अलावा अस्पताल के लेबर रूम और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। टीम की ओर से तीन दिन बाद इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें